ग्रेटर नोएडा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज सेविका अर्चना सिंह (अधिवक्ता)हुई सम्मानित
जिला प्रशासन गौतमबुद्ध नगर द्वारा किया गया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर गौतमबुद्ध नगर के विकास भवन, सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए समाजसेविका एवं अधिवक्ता अर्चना सिंह को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें सम्मान प्रतीक भेंट कर महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की गई।


मुख्य विकास अधिकारी गौतमबुद्ध नगर द्वारा विकास भवन, सूरजपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवा और महिला हितों के लिए निरंतर कार्य करने वाली समाजसेविका एवं अधिवक्ता अर्चना सिंह को जिला प्रशासन द्वारा सम्मान प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले की कई प्रमुख महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।






