शिक्षण संस्थान

कोई बना कान्हा कोई बना राम,बच्चों ने होली महोत्सव में किये आदर्श पात्र वेश धारण 

फूलों की होली विशेष आकर्षण 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )के डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखावटी में होली पर्व के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नन्हे मुन्नों ने अजब समां बांधा। होली महोत्सव का विशेष आकर्षण फूलों की होली रहा। आदर्श धार्मिक पात्रों के वेश धारण कर बच्चों ने सभी को जी भर कर लुभाया।

होली उत्सव का शुभारंभ प्रबंधक अर्पित ठाकुर एवं प्रधानाचार्या विभा शर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। कार्यक्रम के मद्देनजर विद्यालय परिसर रंग बिरंगी सजावट फूलों और पारंपरिक अलंकरण से सुसज्जित किया गया था। विद्यार्थियों ने होली के पारंपरिक गीतों, नृत्यों और नाट्य प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

अपने संबोधन में प्रबंधक अर्पित ठाकुर ने कहा कि होली हिंदू संस्कृति का प्रतीक आपसी प्रेम सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होने विद्यार्थियों को पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने का संदेश दिया।

प्रधानाचार्या विभा शर्मा ने कहा कि त्यौहार हमें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से रुबरू कराते हैं। उन्होने आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और सौहार्द पूर्ण वातावरण में उमंग और उत्साह से होली मनाने का आग्रह किया।

उप प्रधानाचार्य सचिन वशिष्ठ ने सभी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

बच्चों ने धार्मिक पात्रों के मनोहारी वेश धारण कर सभी आगंतुक अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कोई राम बना तो कोई सीता । कान्हा बनकर किसी ने लुभाया तो राधा बनी बालिका सभी की चहेती बन गई।

सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। अबीर गुलाल लगाकर होली खेली। मुख्य आकर्षण फूलों से खेली होली रहा। मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!