श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज में हुआ विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

दनकौर:दीपों के महापर्व दीपावली के शुभ अवसर पर श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज दनकौर में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे दीपों, रंगोली और सजावटी सामग्री से सुसज्जित किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण में उल्लास और उमंग की अनुभूति हो रही थी।
इस अवसर पर कॉलेज के सचिव रजनीकांत अग्रवाल ने समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि,”दिवाली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि आत्म-प्रकाश और आत्म-विकास का पर्व है। हमें यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और समर्पण की भावना को बढ़ावा देने का सन्देश देता है।”
प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स ने भी दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, कि”दिवाली अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। हमें इस पर्व के माध्यम से जीवन में सकारात्मक सोच, स्वच्छता और सद्भावना को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।”
कार्यक्रम में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ जैसे —संगीत, दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। साथ ही, पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए छात्रों को पटाखों के सीमित प्रयोग और मिट्टी के दीपकों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी से अपील की कि इस दिवाली को सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाएं तथा सभी को अपने साथ आगे बढ़ाने की भावना को अपनाएं।
श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज, दनकौर परिवार की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी,





