शारदा विश्वविद्यालय में जीवन की उत्पत्ति पर विशेष व्याख्यान आयोजित

ग्रेटर नोएडा::शारदा विश्वविद्यालय, मे “विकासवाद: रसायन विज्ञान का उदय और जीवविज्ञान का जन्म” विषय पर एक विचारोत्तेजक व्याख्यान आयोजित किया गया। यह व्याख्यान अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु के डॉ. पद्मनाभन बालाराम द्वारा प्रारंभिक पृथ्वी पर मौजूद साधारण रासायनिक यौगिकों से लेकर जटिल जैविक प्रणालियों के बनने तक की रोचक यात्रा को समझाया गया। इसमें बताया गया कि कैसे कार्बनिक अणुओं का निर्माण हुआ, स्वयं की प्रतिकृति बनाने वाली प्रणालियाँ विकसित हुईं, और धीरे-धीरे रसायन विज्ञान से प्रारंभिक जैविक प्रक्रियाओं का विकास हुआ। इस सत्र में रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और विकासवादी विज्ञान के बीच के संबंधों के बारे में बताया।
शारदा विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर श्री वाई के गुप्ता ने कहा कि “ऐसे व्याख्यान छात्रों और शिक्षकों को विज्ञान के मूलभूत प्रश्नों पर गहराई से सोचने के लिए प्रेरित करते हैं। पद्मनाभन बालाराम जैसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक का शारदा विश्वविद्यालय में आकर अपने अनुभव और ज्ञान साझा करना हमारे लिए गर्व की बात है। इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ उन्हें शोध और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।”
इस कार्यक्रम का आयोजन प्रो. S. E. हसनैन और प्रो. भुवनेश कुमार (डीन रिसर्च) द्वारा किया गया इस कार्यक्रम के दौरान ,प्रो. सिबाराम खारा (वाइस चांसलर), शारदा विश्वविद्यालय प्रो वाइस चांसलर डॉ परमानंद सहित सभी विभागों के डीन, फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ, स्टूडेंट्स आदि उपस्थित रहे।






