बुलन्दशहर

प्रदेश महिला आयोग अध्यक्षा का हुआ जोरदार स्वागत 

सोविंदर प्रधान के आवास पर हुआ स्वागत 

औरंगाबाद( बुलंदशहर)महिला आयोग अध्यक्षा बबीता सिंह चौहान का सोमवार को बादशाहपुर तालाब में जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। भाजपा नेता सोविंदर प्रधान के आवास पर गणमान्य लोगों ने महिला आयोग अध्यक्षा का स्वागत सत्कार किया।

उत्तर प्रदेश महिला आयोग अध्यक्षा बबीता सिंह चौहान सोमवार को भाजपा नेता सोविंदर प्रधान के आवास पर ग्राम बादशाहपुर तालाब पहुंचीं। आवास पर पहुंचीं अध्यक्षा का सोविंदर प्रधान की अगुवाई में गणमान्य लोगों ने बुके भेंट कर शाल ओढ़ाकर स्वागत सत्कार किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान और कल्याण के लिए तमाम सरकारी योजनाओं को न केवल बनाया बल्कि उन्हें सफलतापूर्वक क्रियान्वित भी किया। आज किसी गुंडे की यह जुर्रत नहीं कि सड़क पर जा रही महिला अथवा बालिका से पहले की भांति दुस्साहस पूर्ण तरीके से छेड़छाड़ कर सके। और यदि किसी ने ऐसा दुस्साहस किया तो उसकी खैर नहीं।

इस अवसर पर अनिल प्रधान, सारांश मिश्रा, सुशील भाटी, महेंद्र सिंह, बंटी ठाकुर, पिंटू ठाकुर, धर्मवीर कपासिया,बिल्लू प्रधान, अंकित भाटी आदि अनेक लोग मौजूद रहे। सोविंदर प्रधान ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!