
औरंगाबाद( बुलंदशहर )ब्लाक लखावटी मुख्यालय सभागार में बुधवार को पोषण पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला आयोग सदस्या मनीषा अहलावत ने महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान हासिल करने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए मनीषा अहलावत ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान दिलाने के उद्देश्य से तमाम योजनाएं बनाई हैं। कन्या सुमंगला योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कारपोरेडेंट सखी, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, राष्ट्रीय पोषण मिशन प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना महिलाओं के कल्याण हेतु बनी हैं। विभिन्न हैल्पलाइनों को महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान हासिल कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल भाजपा सरकार ने की है।
मिशन शक्ति अभियान संयोजिका उप निरीक्षक खुश्बू राजपूत ने महिला अधिकारों को बताया और विभिन्न हैल्पलाइनों 1090,1098,112,181,102की जानकारी दी तथा साइबर फ्राड से बचाव हेतु 1930 की सहायता लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर ब्लाक लखावटी अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, विभिन्न महिलाओं ने हिस्सा लिया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल