स्कूल में स्थापित की मां सरस्वती की मूर्ति

बिलासपुर : अमीचंद सर्वोदय कान्वेंट पब्लिक स्कूल खेरली भाव गांव में सोमवार को मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया, मंत्रोच्चारण के बीच मूर्ति का अनावरण प्रबंधक राकेश कुमार ने किया,
पंडित हिषीकेश मिश्रा, पंडित त्रयम्बकेश मित्रा, पंडित गौरव शर्मा, पंडित मुनेंद्र मित्रा द्वारा विधि-विधान से मंत्रोच्चार व हवन-पूजन कर मां सरस्वती मूर्ति स्थापित किया गया। इससे पूर्व खेरली भाव गांव की विभिन्न गलियों से होकर ढोल-मंजीरा संग शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रबंधक ने कहा कि मां सरस्वती शिक्षा की देवी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में स्थापित यह प्रतिमा विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित करने का कार्य करेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से भी आह्वान किया कि वे अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी ग्रहण करें। मूर्ति अनावरण के पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक राकेश कुमार, प्रधानाचार्या मीना चाहर, सरन पाल, सोनू पाल, राम सिंह, रतनलाल, अमर सिंह, वीरपाल, रोहतास, मीनाक्षी वर्मा, रेखा देवी, चिराग, दीपक सहित गणमान्य मौजूद थे।







