बिहारीलाल इंटर कॉलेज के पूर्व शिक्षक ब्रह्मपाल भाटी का आकस्मिक निधन

दनकौर:ब्रह्मपाल भाटी बिहारीलाल इंटर कॉलेज में लंबे समय तक शिक्षक रहे थे। वे ग्राम देवटा के निवासी थे तथा गौतम बुद्ध नगर के प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रधानाचार्य वेदपाल भाटी के छोटे भाई थे। उनकी पुत्रवधू नीतू बदायूं में शिक्षिका हैं और बदायूं शहर में परिवार के साथ रहती हैं।
ब्रह्मपाल भाटी दो मार्च को अपनी पत्नी सहित पुत्रवधू के पास त्योहार के अवसर पर मिलने बदायूं गए थे। चार मार्च को लगभग तीन बजे उन्हें घर पर हार्ट अटैक का दौरा पड़ा। परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक अचानक हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया।
उनके बड़े बेटे विपिन भाटी पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद पर एटा में तैनात हैं। उन्होंने फोन पर वेदपाल भाटी जी को यह दुखद समाचार दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। स्वर्गीय ब्रह्मपाल भाटी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव देवटा में दिनांक 5 मार्च को प्रातः 9 बजे कर दिया गया l






