बुलन्दशहर

वैश्य महासंगठन नगर अध्यक्ष जहांगीराबाद बने सुनील गोयल 

संजय बंसल जिला संगठन मंत्री 

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन की जहांगीराबाद इकाई के नगर अध्यक्ष पद पर सुनील गोयल को मनोनीत किया गया है।यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल के निर्देश पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गोयल ने किया। इसके अलावा संजय बंसल को जिला संगठन मंत्री बनाया गया है। जिला अध्यक्ष ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को जल्द से जल्द अपनी नगर कमेटी गठित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रोहित पहाड़ी, जिला सचिव सौरभ निर्भय सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सुनील गोयल को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। सुनील गोयल ने आभार व्यक्त करते हुए वैश्य समाज को संगठित करने का प्रण लिया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!