भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक,सेक्टर अध्यक्ष बनें,ठा. सुरेन्द्र तोमर

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रान थर्ड में ओंकार सिंह कपासिया के आवास पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक कर बढ़ते हुए भ्रष्टाचार को रोकने हेतु संगठन का विस्तार करते हुए सेक्टर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक संगठन के जिला सचिव रिंकू बैंसला के नेतृत्व में संपन्न हुई।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि गौतम बुध नगर के विभिन्न विभागों में दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है जिससे जनता परेशान हैं भ्रष्टाचार को समाप्त करने हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रान थर्ड में बैठक कर संगठन की सेक्टर ईकाई का विस्तार करते हुए ठाकुर सुरेंद्र सिंह तोमर को सेक्टर का अध्यक्ष राघव दुबे को सचिव मूलचंद शर्मा को सह सचिव उमेश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष और रविंद्र भाटी को सक्रिय सदस्य एवं चाहत राम को जिला संरक्षक गौतम बुध नगर नियुक्त किया। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर के प्रत्येक गांव एवं शहर में संगठन को मजबूत किया जाएगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। संगठन के जिला कोषाध्यक्ष हरीश भाटी ने बताया की शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में तो बढ़ाते हुए भ्रष्टाचार की हद हो गई स्थानीय किसान एवं गांव के गरीब अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य लाभ नहीं दिला पा रहे हैं इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए अन्यथा संगठन आंदोलन करेगा।
वही नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने हमें दी है उसको पूर्णतया ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निभाएंगे।