सुशील गुर्जर बने किसान एकता महासंघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष

मोदीनगर: किसान एकता महासंघ की बैठक कलछीना गांव विकास खंड भोजपुर तहसील मोदीनगर जिला गाजियाबाद में राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता राजवीर ठेकेदार व संचालन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेंद्र चौहान ने किया इस दौरान संगठन के प्रदेश प्रभारी पप्पू प्रधान ने बताया कलछीना गांव में सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार किया गया जिसमें सुशील गुर्जर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, सत्येंद्र गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हारून मोहम्मद व मोहम्मद रिहान कुरेशी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव, सावेज खान को विधानसभा अध्यक्ष मोदीनगर, बिलाल खान को विधानसभा उपाध्यक्ष मोदीनगर, सलीम तोमर विधानसभा सचिव मोदीनगर, जयकरण सिंह को विधानसभा अध्यक्ष सिवाल खास मेरठ, जाहिदा खान को जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मेरठ, इशरत जहां को जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मेरठ, हांजी जुल्फिकार को ब्लॉक अध्यक्ष भोजपुर, विपिन कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष गाजियाबाद एवं आसिफ खान को ब्लॉक सचिव गाजियाबाद मनोनीत किया गया सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई गई,
इस मौके पर चौधरी वाली सिंह,रमेश कसाना,अमित नागर, पप्पू प्रधान, कर्मवीर भाटी,तेज सिंह अवाना, गजराज अंबावता, राजेंद्र चौहान, मास्टर इंद्रपाल सिंह, राजवीर ठेकेदार, गजराज कसाना, ब्रह्म सिंह कसाना, अजय कुमार हापुड़,अभिषेक चपराना जिला अध्यक्ष मेरठ, उषा तोमर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा हापुड़, रज्जाक ठेकेदार, डॉ गुड्डू, महिपाल कसाना, नरेंद्र भाटी सोनू कसाना, मोनू कसाना सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ,







