बुलन्दशहर
संत दर्शन सिंह महाराज की पुण्यतिथि पर लगाई मीठे शरबत की छबील
गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर शरबत वितरण

औरंगाबाद (बुलंदशहर )संत दर्शन सिंह महाराज की छ्त्तीसवीं बरसी पर जय प्रकाश गुप्ता के स्याना रोड़ स्थित प्रतिष्ठान पर राहगीरों को मीठे ठंडे शरबत का वितरण किया गया। आयोजकों ने वाहनों को रोक कर राह गुजरते लोगों को भीषण गर्मी में राहत दिलाते हुए ठंडे मीठे शरबत से तरोताजा किया। व्यवस्थाओं में प्रमोद गुप्ता महेंद्र सिंह कन्हैया लाल गौरव गुप्ता ईश्वर सिंघल नीरज अग्रवाल अंकुर गुप्ता दीपक गुप्ता सुशील कुमार लवली आदि ने सहयोग किया।
दूसरी ओर स्याना रोड़ पर ही गुरु नानक इलेक्ट्रिकल्स पर गुरु अर्जुन देव सिंह के शहीदी दिवस के पावन अवसर पर मीठे शरबत का वितरण किया गया। व्यवस्था में सरदार बेअंत सिंह सरदार राजेन्द्र सिंह लवली अग्रवाल चंद्र प्रकाश अग्रवाल मोनू सैनी आदि ने सहयोग किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल