शिक्षण संस्थान

प्रतिभाशाली बेटियों का किया गया सम्मान

ग्रेटर नोएडा: आज  चौ० जतन सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति द्वारा एक गरिमामयी कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी बड़े भाई मनवीर नागर जी की सुपुत्री नेहा नागर (रैंक 156) एवं निधि नागर (रैंक 161) को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) 2024 में असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) पद पर चयनित होने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया।

समिति के सदस्य विकास प्रधान और आलोक नागर ने बताया कि दोनों बेटियों की इस उल्लेखनीय सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज का नाम गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने बेटियों की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

समिति की ओर से दोनों बेटियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस मौके पर विकास भाटी आलोक नागर, ब्रजेश भाटी, देविंदर टाइगर, शुभम चेची, भारत नागर जगत बीडीसी,संदीप चंदीला आदि लोग मौजूद रहे

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!