ग्रेटर नोएडा

जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में भव्य यूरोपीय सांस्कृतिक यात्रा की दिव्य छटा का हुआ प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा :जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा के  वार्षिकोत्सव में भव्य यूरोपीय सांस्कृतिक यात्रा की दिव्य छटा का प्रदर्शन हुआ,

नैतिक, व्यवहारिक, अध्यात्मिक व सांस्कृतिक विकास के साथ-साथ शिक्षा के प्रति रूचि जागृत करना तथा अविरल रूप से दृढ़ता के साथ कार्यरत जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल,स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा नित नए-नए आयामों को स्पर्श कर रहा है। छात्रों को नैतिकता, सामाजिक मूल्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा करने की प्रेरणा देते हुए स्वस्थ व जागरूक समाज की मजबूत नींव रख रहा है। इसके लिए संस्था लगातार अनुकूल वातावरण व संरक्षण प्रदान कर रही है।

इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए शनिवार, 6 दिसंबर, 2025 को विद्यालय में कक्षा तीन से कक्षा नवीं तक के विद्यार्थियों के द्वारा इस वर्ष का वार्षिक दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष के कार्यक्रम की विशेष थीम यूरोपीय संस्कृति और नृत्य पर आधारित थी -“Dancing Across Europe-A European Culture Odyssey”। पूरे समारोह में यूरोपीय देशों की कला, परंपरा, संगीत और नृत्य–शैलियों का मनमोहक समन्वय प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को एक अनोखी सांस्कृतिक यात्रा का अनुभव कराया।

समारोह का प्रारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डा० रेणू सहगल ने मुख्यातिथि ‘कर्नल एस. के. कोचर’ (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने 36 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवा की है। एक फ्रांसीसी पर्वतारोहण अभियान दल के साथ थे जिसने जम्मू और कश्मीर राज्य में हिमालय की व्हाइट नीडल चोटी पर चढ़ाई की थी।) के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजली अर्पित करके किया। कार्यक्रम की प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने यूरोप के इतिहास, परंपराओं, त्योहारों और कला रूपों को आकर्षक वीडियो और वॉयस–नैरेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया।

पुर्तगाल के उत्सवी दौर- ग्रेड IX A, एमराल्ड स्टेप्स- आयरिश स्टेप डांस- आयरलैंड – ग्रेड IV A, स्पैनिश फिएस्टा विविर एमआई विदा – ग्रेड VA, जीवन का उत्सव-स्पेन-ग्रेड VB, वियना ऑस्ट्रिया में वाल्ट्जिंग – ग्रेड IXB, आल्प्स की लय – जर्मनी – ग्रेड IIIA, फ्रेंच फॉलीज़- फ्रांस – ग्रेड VI A, ग्रेस इन मोशन – पोलैंड – ग्रेड VIIIA, नॉर्डिक बीट्स ऑफ़ हैम्बो – स्वीडन – ग्रेड IIIВ, इतालवी पुनर्जागरण-इटली-ग्रेड VIIA, वैश्विक ग्राम भ्रमण, ने गणमान्य अतिथियों का मन मोह लिया । इटैलियन ऑर्केस्ट्रा ग्रेड VIIA, इकोज़ ऑफ़ द फ्योर्ड्स-नॉर्वे-ग्रेड VIIIB, फ्रोजन मेलोडीज़ इन मोशन-फ़िनलैंड-ग्रेड V A, ज़ोरबा की आत्मा ग्रीक – ग्रेड VIIB, हार्मनी इन सर्कल्स बुल्गारिया-ग्रेड IVB पर छात्रों ने नृत्य कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ग्रैंड फिनाले को प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छात्रों ने प्रांगण में समा बांध दिया । विद्यार्थियों ने इन सभी पहलुओं को रोचक और शैक्षणिक तरीके से दर्शकों के सामने रखा। अभिभावक अपने बच्चों में छिपे कौशल को मंच पर देखकर गौरवांवित हो गए। अंत में मुख्यातिथि महोदय जी ने विद्यालय कार्यक्रम की प्रशंसा की व छात्रों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के द्वारा कार्यक्रम में आए हुए गणमान्य अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट कर भव्य समापन की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!