बुलन्दशहर

प्रकाश पर्व दीपावली मनाई गई धूमधाम से 

घरों में सजाई रंगोली रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा कस्बा 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )प्रकाश पर्व दीपावली कस्बे और आसपास के देहात में धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने मिष्ठान और उपहार का आदान-प्रदान कर एक दूसरे के आवासों पर पहुंचकर पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उत्साह और उमंग का प्रतीक दीपावली पर्व सोमवार को धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। ग्रहणियों ने घरों की साफ सफाई कर रंग-बिरंगी रोशनी विद्युतीय झालरों से आकर्षक साज सज्जा की। अनेक घरों में रंग-बिरंगी आकर्षक रंगोली सजाईं गई।

सुबह सनातनी लोगों ने पवनपुत्र हनुमान जी की उपासना की और चूरमा का भोग लगाया व सांय काल दीपकों से पूरा कस्बा जगमगा उठा। सभी घरों में दीपक सजाकर परिजनों ने मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। लोगों ने एक दूसरे के घरों पर पहुंचकर मिष्ठान और उपहारों का आदान-प्रदान कर एक दूसरे को पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। दोबच्चों ने आतिशबाजी का भरपूर आनंद लिया। देर रात तक आतिशबाजी का धूम-धड़ाका जारी रहा। पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही। थाना प्रभारी रामनरायण सिंह मय पुलिस बल निरंतर गश्त कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!