ग्रेटर नोएडा

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में बड़े धूमधाम से मनाया गया नए सत्र का पहला दिन

ग्रेटर नोएडा: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में आज नए सत्र का पहला दिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में शामिल किया गया, जिससे उनका विद्यालय में पहला दिन बहुत ही यादगार बन गया।विद्यालय में बच्चों के लिए पपेट शो, बंसी बॉल, कैंडी फ्लॉस, पॉपकॉर्न जैसी मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बहुत मस्ती की।

बच्चों ने पूरा दिन बहुत उत्साह और आनंद के साथ बिताया।विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने बच्चों का नई कक्षा में स्वागत किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि यह नया सत्र उनके जीवन में नए अवसरों और सफलताओं का प्रतीक बनेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!