बुलन्दशहर

नील गाय की चपेट में आकर तीन बहनों के इकलौते भाई ने गंवाई जान शादी वाले घर में मचा कोहराम 

बहिन की शादी के कार्ड बांटने के बाद बाइक पर लौट रहा था

औरंगाबाद (बुलंदशहर )तीन बहनों के इकलौते भाई को नील गाय लील गई। बहिन की शादी के कार्ड बांटने गया नितिन जहांगीराबाद रोड पर नील गाय बाइक भिड़ंत में अकाल मृत्यु का शिकार हो गया। नितिन की असामायिक मौत से शादी वाले घर में कोहराम मच गया है। बारात 30 नवंबर को आनी थी,

कस्बा औरंगाबाद पवसरा रोड निवासी इंद्रजीत शर्मा (लोहरका) वाले का युवा पुत्र नितिन शर्मा उम्र लगभग 32 वर्ष अपनी छोटी बहन की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने बाइक पर सवार होकर बुधवार सुबह जहांगीराबाद गया था। जहांगीराबाद अहार रोड़ पर परिचितों को कार्ड देकर बाइक द्वारा वापस लौट रहा था।‌जहांगीराबाद- औरंगाबाद रोड़ पर प्रेमनगर टिटोटा मंदिर के समीप अचानक तेजी से आई नील गाय की टक्कर से बाइक सवार नितिन बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। मृतक ने अपने पीछे माता पिता पत्नी और दो बच्चे छोड़े हैं। घटना से समूचे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!