बुलन्दशहर
पवित्र अखंड ज्योति की निकली शोभायात्रा, श्रृद्धालुओं ने ज्योति दर्शन कर किया पूजा अर्चना

औरंगाबाद( बुलंदशहर)चैत्र नवरात्र महोत्सव के लिए पदयात्रियों द्वारा लाई गई पवित्र अखंड ज्योति का नगरवासियों ने जगह जगह जोरदार स्वागत सत्कार किया। माता की ज्योति की बलैय्या लेते हुए श्रृद्धा पूर्वक सिर नवाकर नमन किया।
श्रृद्धालुओं द्वारा पैदल यात्रा करते हुए दिल्ली झंडेवालान स्थित शक्तिपीठ माता कालका जी मंदिर से लाई गई पवित्र अखंड ज्योत ज्योति का गुरुवार को जुलूस निकाला गया। श्रृद्धालुओं ने भक्ति पूर्वक जगह जगह स्वागत सत्कार किया और पूजा अर्चना की। शोभायात्रा के उपरांत अखंड ज्योति को चामुंडा मंदिर में स्थापित किया गया। माता के भक्त जनों द्वारा निरंतर पूजा अर्चना जारी है। नवरात्र महोत्सव समापन के उपरांत पवित्र ज्योति पुनः कालका जी मंदिर पहुंचाई जायेगी।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






