देश और समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण डट कर करें अन्याय का मुकाबला

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) महिला उप निरीक्षक खुश्बू राजपूत ने कहा कि देश, दुनिया और समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं को अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अन्याय, भेदभाव अथवा शोषण उत्पीड़न को सहन नहीं करना चाहिए।
महिला दिवस पर महिला उप निरीक्षक खुश्बू राजपूत ने श्री सर्व हितकारी इंटर कालेज औरंगाबाद में महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं को एकत्र कर उन्होंने कहा कि महिला सिर्फ परिवार की ही नहीं बल्कि तमाम देश समाज की रीढ़ है। उन्हें सशक्त व आत्मनिर्भर बनने के लिए अपने अधिकारों का ज्ञान होना आवश्यक है। सरकार ने इसके लिए विभिन्न योजनाएं बनाई हैं। हैल्पलाइन नं 1090,1098,112,1930 की विस्तृत जानकारी दी कि किस स्थिति में किस हैल्पलाइन का उपयोग कर न्याय प्राप्त करें। उन्होंने बालिकाओं से अपने अभिभावकों से कुछ भी ना छिपाने का आग्रह करते हुए कहा कि अपने व्यक्तित्व के विकास में कोई भी बाधा उत्पन्न ना होने दें।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल