बरातियों की स्कार्पियो ने पैदल जा रहे भट्टा मजदूर को रौंदा
मौके पर दुखद मौत परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने भेजा

औरंगाबाद (बुलंदशहर )तीव्र गति से आ रही स्कार्पियो ने पैदल जा रहे एक युवक को रौंद दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने मृतक की लाश सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने समझा बुझाकर कर जाम खुलवाया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भिजवाया। चालक को मय स्कार्पियो हिरासत में ले लिया गया है।

औरंगाबाद- जहांगीराबाद रोड पर रविवार की सायं लगभग चार बजे परवाना गांव में आ रही एक बारात की स्कार्पियो संख्या डी एल 5 सी डब्लू 1490 तीव्र गति से परवाना की ओर जा रही थी। स्कार्पियो ने सड़क पर पैदल जा रहे भट्टा मजदूर सोमवीर पुत्र राजवीर सिंह निवासी गांव खिरिडी थाना दादों जनपद अलीगढ़ उम्र लगभग 28 वर्ष को पीछे से टक्कर मार दी। स्कार्पियो की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर लगते ही सोमवीर उछल कर दूर जा गिरा। सोमवीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। मृतक के परिजनों व साथियों ने सड़क पर लाश रखकर जाम लगा दिया।मृतक की पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल था।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेश कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। और जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतक की लाश का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भिजवाया। एस एस आई नरेश कुमार ने बताया कि चालक माजिद निवासी बागवाला थाना अगौता को हिरासत में ले लिया गया है। और स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






