घरेलू गैस की कोई कमी नहीं आवश्यकता होने पर ही बुक करायें उपभोक्ता

औरंगाबाद (बुलंदशहर)जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता अनुसार ही घरेलू गैस बुक करायें। गैस किल्लत की अफवाहों पर ध्यान ना दें।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बुधवार को जनपद भर के गैस वितरकों की बैठक में गैस आपूर्ति व्यौरा तलब किया। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि देश प्रदेश अथवा जनपद में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। जमाखोरी कालाबाजारी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी साथ ही अपने फायदे के लिए घरेलू गैस की कमी की अफ़वाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
जमाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गैस सिलेंडर बुकिंग पच्चीस दिनों के अंतराल पर ही की जायेगी। अनावश्यक भंडारण करने से बचने की भी अपील की गई। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होने कहा कि सर्वर की प्राब्लम के चलते गैस बुक नहीं हो पा रही है। सर्वर शीघ्र ही सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






