शारदा विश्वविद्यालय में तीसरा अंतर्राष्ट्रीय क्वान की डो प्रशिक्षण सेमिनार आयोजन

ग्रेटर नोएडा: ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स सोसाइटी और डीएसडब्ल्यू ने क्वान की डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग तीसरा अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण सेमिनार आयोजन किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में रोमानिया से आए दो प्रशिक्षकों ने अपने गुणों का परिचय देकर पूरे विश्व से आए लोगों को क्वान की डो के बारे में और उसकी टेक्निक्स के बारे में अवगत कराया। प्रतिभागियों ने रोमानिया से आए मास्टर्स से अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में नए उन्नत कौशल सीखे और ज्ञान प्राप्त किया।
विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ कपिल दवे बताया कि क्वान की डो को परिभाषित करना आसान नहीं है: एक मार्शल आर्ट सिर्फ़ अभ्यास नहीं है, इसे जिया जाता है… कुछ लोगों के लिए यह शारीरिक गतिविधि, आत्म-अनुशासन या प्रतिस्पर्धी खेल है। दूसरों के लिए, यह बेहतर आत्म-ज्ञान, समझ और महारत का एक साधन है: वास्तव में जीने का एक तरीका है।
इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाइके गुप्ता,रजिस्ट्रार विवेक गुप्ता,डीन डॉ प्रमोद कुमार,अक्षित,रिशांक अग्रवाल,अमित कुमार आदि लोग मौजूद रहे।