बुलन्दशहर

जुमा अलविदा पर हजारों लोगों ने अदा की जुम्मे की नमाज 

नेकी और इबादत का महीना होता है रमजान ,क्षेत्राधिकारी प्रखर पांडे ने संभाली सुरक्षा की कमान 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )रमजान माह के अंतिम जुम्मे पर हजारों लोगों ने जामा मस्जिद सहित तमाम मस्जिदों में नमाज अदा की। सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस ने कड़ी चौकसी बनाये रखी। क्षेत्राधिकारी प्रखर पांडे ने भी कस्बे में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी बनाए रखी।

स्टेट हाइवे स्थित जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजियों ने जुम्मे की नमाज पढ़ी। नमाज से पूर्व नमाजियों को संबोधित करते हुए जामा मस्जिद के पेश इमाम कारी शेर मौहम्मद साहब ने कहा कि इस्लाम में रमजान का महीना सबसे पाक महीना होता है। इस माह में नेकी और इबादत करना शबाब का काम होता है। सभी को चाहिए कि जरुरतमंद असहायों लोगों की भरपूर इमदाद करें और जितना संभव हो सके उनकी मदद करें। दीन दुखियों की सेवा अल्लाह की इबादत है।

जुमा अलविदा नमाज के मद्देनजर पुलिस ने कड़ी चौकसी बनाये रखी। थाना प्रभारी रामनरायण सिंह मय पुलिस बल जामा मस्जिद पर कड़ी निगरानी बनाए हुए थे। क्षेत्राधिकारी प्रखर पांडे ने भी जामा मस्जिद पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!