बुलन्दशहर

सड़क हादसे में पत्रकार के पिता की दुखद मौत 

तमाम गणमान्य लोगों ने आवास पर पहुंचकर जताया शोक

औरंगाबाद (बुलंदशहर)पत्रकार ज़ीशान चौधरी के पिता इकबाल चौधरी की सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई। उनकी उम्र लगभग 58 वर्ष थी।सैंकड़ों गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

कस्बा खानपुर निवासी पत्रकार ज़ीशान चौधरी के पिता इकबाल चौधरी उम्र लगभग 58वर्ष बाइक पर सवार होकर किसी काम से अमरगढ़ जा रहे थे। कनौना चौराहे के समीप सड़क पर जा रहे राहगीर को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। इकबाल चौधरी के सिर में भारी चोट लगी और काफी मात्रा में खून बह गया। सूचना मिलते ही परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन उपचार के बाबजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनका निधन हो गया। मिलनसार इकबाल चौधरी के निधन का समाचार सुनकर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। सैंकड़ों लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर हादसे पर शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार जनों को ढांढस बंधाया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!