दनकौर

आबादी बचाओ अभियान के तहत किसान एकता संघ की अच्छेजा बुजुर्ग में हुई पंचायत

दनकौर : किसान एकता संघ की आबादी बचाओ अभियान के तहत बैठक अच्छेजा बुजुर्ग में जावेद सोलंकी के आवास पर सम्पन्न हुई पंचायत की अध्यक्षता श्रीकृष्ण बैंसला ने की व संचालन प्रदेश अध्यक्ष पं प्रमोद शर्मा ने किया बैठक में किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान ने अपनी बात रखते हुए स्पष्ट कहा आबादी हमारी आने वाली पीढ़ी के भविष्य की जरूरत है हम अपनी आबादी का निस्तारण करा कर ही मानेंगे आबादी पर इस बार आर पार का आंदोलन यमुना औधोगिक विकास प्राधिकरण कार्यालय पर 16 फरवरी को होगा जनपद गौतम बुध नगर के किसानों की समस्यायों को लेकर किसान एकता संघ गम्भीर है इस बार सभी गांवों मे बैठक कर हजारों किसानो क़ो महापंचायत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रहे हैं। गांवों में किसानो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को पूर्ण समर्थन देने का वादा किया है,

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान, श्रीकृष्ण बैंसला,प्रमोद शर्मा, , अखिलेश प्रधान, ,शिवम शर्मा, राकेश सैनी, लक्ष्मण सैनी, दीपू सैनी, मेहरबान अली, इंतजाम अली आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!