शिक्षण संस्थान

हनुमान जयंती पर श्रद्धा एवं भक्ति का अनुपम आयोजन

दनकौर:आज श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज दनकौर गौतम बुद्ध नगर में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भक्ति एवं श्रद्धा से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे सम्पूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सभी उपस्थित जनों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया और भगवान से सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त आचार्यगण, समस्त कर्मचारी एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे और उन्होंने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भाग लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में हनुमान जी के आदर्शों—भक्ति, निष्ठा, साहस एवं सेवा—को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की प्रेरणा से विद्यार्थी अपने जीवन में अनुशासन एवं सकारात्मकता ला सकते हैं। साथ ही समाजशास्त्र विभाग से डॉ. राजीव उर्फ पिंटू सर ने रामायण के हनुमान जी से संबंधित प्रसंगों को छात्र-छात्राओं के सामने वर्णित किया और इन प्रसंगों के द्वारा प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के शिक्षकगणों के सहयोग से सम्पन्न हुआ। अंत में सभी ने मिलकर राष्ट्र एवं समाज की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!