
छतारी : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गंगावास में ग्राम चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया गया।
छतारी क्षेत्र के गांव गंगावास में भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। भाजपा की ग्राम चौपाल का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि मनोज गर्ग, मंडल उपाध्यक्ष सचिन शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
चौपाल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल उपाध्यक्ष सचिन शर्मा ने बताया कि संगठन की विचारधारा, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर पत्रक वितरित किए और लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष संजय सूर्यवंशी, विक्रम सिंह, सुभाष शर्मा, हिम्मत सिंह, बुद्धसेन, प्रेमदत्त, श्रीपाल, दामोदर सिंह, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर उपेंद्र शर्मा






