बुलन्दशहर

काला आम चौराहा को वंदेमातरम् चौक बनाने की मांग को लेकर विश्व हिन्दू महासंघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )विश्व हिन्दू महासंघ बुलंदशहर ने ज्ञापन सौंपकर जिलाधिकारी से काला आम चौराहा का नाम बदलकर वंदे मातरम् चौक रखने की मांग की।

अमर बलिदानियों सरदार भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के पिच्चानवें शहीदी दिवस और वंदे मातरम् गीत की 151 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ जिला इकाई ने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन से यह मांग की है।

संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि वंदे मातरम् गीत हमारे ऐतिहासिक स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और देशभक्ति का प्रतीक है। इस उद्घोष ने देश के असंख्य वीर सपूतों में साहस और राष्टृ के प्रति समर्पण और बलिदान की भावना जागृत की जिसके बल पर उन्होने अपने प्राणों की आहूतियां देकर देश को आजाद कराया।

सैनी ने बताया कि काला आम चौराहा का नाम परिवर्तन कर वंदे मातरम् चौक रखे जाने पर बलिदानियों,भारत माता का चित्र, तिरंगा ध्वज, यातायात संकेतक और वंदेमातरम् गीत की पट्टिका लगाकर इस ऐतिहासिक स्थल को राष्टृभक्ति के प्रतीक रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होने बताया कि इसी स्थान पर आजादी से पूर्व हमारे शहीदों और बलिदानियों को आम के पेड़ों पर जिंदा लटका कर उनके नीचे आग जला दी जाती थी जिसके चलते वो तड़प तड़प कर अपनी जान गंवा कर शहीद हो जाते थे। शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि इस स्थान को काला आम चौराहा नहीं बल्कि बंदे मातरम चौक के नाम से जाना जाये। सभी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क गेट पर एकत्र होकर वंदे मातरम् और भारत माता के जयघोष बुलंद किए और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे तथा उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, रोहतास कुमार धर्मेंद्री एडवोकेट लखपत सिंह हरविंदर सोनू सैनी कपिल लोधी हेमा राठी कल्पना भटनागर प्रियंक लो धी, अशोक रौबिन सोनू मुकेश अरुण विशाल अनूप महेश विनोद आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!