बुलन्दशहर

वरिष्ठ जेल अधीक्षक को उनके स्थानांतरण पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने दी भाव पूर्ण विदाई

बुलंदशहर:पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अलका मोटल मे प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.के.सक्सेना के नेतृत्व में राजेंद्र कुमार जायसवाल वरिष्ठ जेल अधीक्षक के लखनऊ स्थानांतरण पर भावपूर्ण विदाई दी गई।

इस आयोजन में आई एम ए के अध्यक्ष डॉक्टर एस .के.गोयल, प्रसिद्ध उद्योगपति संजीव रामा, भारत गोविल, मुकेश अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल,राजकुमार गुप्ता, मुकेश अग्रवाल (जिला अध्यक्षगल्ला मंडी,) व मुकेश कुमार (राजकमल डरी) ने फूलों को गुलदस्ता देकर उनको भावपूर्ण विदाई दी।

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.के.सक्सेना ने बताया राजेंद्र कुमार जायसवाल जी के द्वारा बुलंदशहर जेल में सामाजिक संगठन की मदद से जेल में बंद कैदियों के लिए अनेक कार्य कर उन्हें नई दिशा प्रदान की

जिला अध्यक्ष नरेश गोयल ने जयसवाल जी को इस समारोह में आने के लिए उनका धन्यवाद किया।

अपार स्नेह और प्यार देखकर जेल अधीक्षक जायसवाल जी भावुक हो गए और उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा इस आयोजित समारोह के लिए धन्यवाद दिया।

मंच संचालन अनुराग अग्रवाल ने किया व्यवस्था में सचिन गोयल,सुमित महेश्वरी,गौरव,विश्वास,अजय गोयल,सुमित मित्तल,रोबिन,संचित,शिवा गोयल,रॉबिन,दीपक,सौरभ अरुण गोयल व अजय बड़ी संख्या में लोग एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज 24×7

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!