दनकौर
किसान एकता संघ के प्रयास से यमुना प्राधिकरण ने लाइब्रेरी के लिए लैपटॉप सौपे

दनकौर :आज किसान एकता संघ के अथक प्रयास से गांव डूंगरपुर रीलखा की लाइब्रेरी में यमुना प्राधिकरण के सहयोग से 10 लैपटॉप राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान जी की मौजूदगी में लाइब्रेरी में बच्चों के लिए सौंपें गये।

इस कदम से बच्चों में लाइब्रेरी में पढाई के प्रति रुचि बढ़ेगी इस दौरान किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान जी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा, जिला अध्यक्ष पप्पे नागर, महेंद्र कसाना, प्रेम कसाना, हेमी बीडीसी सहित यमुना प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहे।।







