बुलन्दशहर

महिला ने दिया एक साथ तीन बेटियों को जन्म 

सी एच सी लखावटी में सामान्य प्रसव से हुआ तीनों कन्याओं का नवागमन

औरंगाबाद( बुलंदशहर )लखावटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को एक महिला ने एकसाथ तीन बेटियों को जन्म दिया। चिकित्सकों की देखरेख में सभी प्रसव कुशलता पूर्वक सामान्य रूप से संपन्न कराये गये। जच्चा एवं तीनों नवजात कन्यायें पूर्णतया स्वस्थ हैं।

ग्राम जिताका निवासी सोनू की पत्नी रीता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन शनिवार को दोपहर बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर लेकर पहुंचे। महिला की प्रथम डिलीवरी सर्जरी द्वारा हुई थी लेकिन दूसरा प्रसव सामान्य रूप से संपन्न हुआ था। तीसरे प्रसव हेतु उसे अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने समयाभाव के चलते केस रैफर ना करके अस्पताल में भर्ती कर प्रसव कराने के प्रयास शुरू किए। अस्पताल अधीक्षक डॉ हरेंद्र सिंह की देखरेख में महिला ने तीन पुत्रियों को जन्म दिया ‌ सभी प्रसव सामान्य रूप से संपन्न कराये गये। जच्चा बच्चों की स्थिति सामान्य और स्वस्थ है। तीनों प्रसव सामान्य और कुशलता पूर्वक संपन्न हो जाने पर अस्पताल स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई। अस्पताल अधीक्षक डॉ हरेंद्र सिंह द्वारा स्टाफ को बधाई देने के साथ मूंह मीठा कराया गया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!