शिक्षण संस्थान

अभयपुर के प्राथमिक विद्यालय में लगाते हैं नौनिहाल झाड़ू 

झाड़ू लगवाने वाले शिक्षकों को नहीं आ रही शर्म ,आखिर जिम्मेदार कौन?

औरंगाबाद (बुलंदशहर )अभय पुर ब्लाक जहांगीराबाद के प्राथमिक विद्यालय में नौ निहालों द्वारा रोजाना झाड़ू लगाने का मामला प्रकाश में आया है। नौनिहालों से झाडू लगवाने वाले आखिर कौन हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती यह जांच का विषय है।

विकास खंड जहांगीराबाद अंतर्गत ग्राम अभयपुर में प्राथमिक विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का जिम्मा स्कूल आने वाले छोटे-छोटे बच्चे संभाल रहे हैं। लाखों रुपए महीना मोटी तनख्वाह पाने वाले शिक्षकों को यह सब देखकर कुछ भी बुरा नहीं लगता है। भले ही साफ सफाई में जुटे बच्चे बीमार हों या फिर झाड़ू लगाने से थक कर पढ़ाई से जी चुरायें उनकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्कूल में यह तो रोजाना का काम है। शिकायत करने से भी क्या होगा स्कूल से बच्चों को निकाल बाहर करेंगे यदि बच्चों को स्कूल में पढ़ने आना है तो उन्हें झाड़ू तो लगाना ही होगा।

तो इस तरफ संवरेगा योगी सरकार में नौनिहालों का भविष्य? आखिर जिम्मेदार कौन?

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!