मुकदमे के गवाह को दबंग ने लाठी-डंडों से जमकर धुना
दो के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने कि जांच शुरू

औरंगाबाद( बुलंदशहर )नयी बस्ती कस्बा व थाना औरंगाबाद निवासी सादाब पुत्र शफीक ने लिखित तहरीर देकर पुलिस को अवगत कराया कि वह दुबई में रहने वाले सैयद मौहम्मद जावेद की संपत्ति और मकान आदि की देखरेख करता है। प्रार्थी 8 मार्च को दोपहर लगभग बारह बजे चौक सादात में किसी का इंतजार कर रहा था उसी समय वहां पर आमिर रिज़वी पुत्र आदिल रिज़वी बाइक पर सवार होकर आया और उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। उसके बाद आमिर ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए लात घूसों से मारपीट शुरू कर दी । साथ ही कहा कि आज तुझे जान से मार डालूंगा।तू बहुत कफ़ील भाई के खिलाफ मुकदमे में गवाह बनता है । सादाब ने यह भी कहा कि वह किसी तरह आमिर के कब्जे से छूट कर इमामबाड़े में भागा तो आमिर ने पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने के साथ तीन लाख रुपए मांगे और कहा कि यदि तूने कफिल भाई के खिलाफ गवाही दी तो तेरी हत्या कर दूंगा। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में यह भी कहा है कि आमिर ने यह वारदात सैयद मौहम्मद कफ़ील के इशारे पर ही की है जिसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 423 औरंगाबाद थाने पर दर्ज है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल



