बुलन्दशहर

चौधरी जिले सिंह परिवार में फिर आई खुशियों की बहार 

डॉ दीपक गूर्जर ने प्रथम प्रयास में पास की एफ एम जी ई परीक्षा 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )महमूदपुर निवासी चौधरी जिले सिंह के परिवार में एक बार फिर खुशियों की बहार आई है। चौधरी जिले सिंह के पौत्र दीपक गूर्जर ने रशिया से एम बी बी एस करने के बाद प्रथम प्रयास में ही एफ एम जी ई परीक्षा उत्तीर्ण कर चौधरी परिवार का नाम रोशन कर दिखाया है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनके आवास पर पहुंच कर बधाई दी।

चौधरी जिले सिंह के बेटे ओमपाल सिंह के होनहार सुपुत्र डॉ दीपक गूर्जर ने प्रथम प्रयास में एफ एम जी ई परीक्षा उत्तीर्ण कर समूचे क्षेत्र में नाम रोशन किया। इस परिवार के आकाश गूर्जर काश्मीर में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के रूप में देश सेवा में लगे हुए हैं। आकाश गूर्जर के पिता ओमवीर सिंह सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ एडवोकेट हैं। चौधरी जिले के पुत्र सतवीर सिंह सहकारी संघ जाडौल के चेयरमैन रहे हैं और जिले सिंह के सबसे छोटे बेटे कर्मवीर सिंह नोएडा में उद्योगपति हैं।

चौधरी परिवार ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत सत्कार कर मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!