नेशन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा,बच्चों ने खेले रोचक खेल

औरंगाबाद( बुलंदशहर )नेशन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपने चाचा नेहरू को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विद्यालय के इग्निस हाउस द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संस्थापक सुनीता अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, भारत माता एवं मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों को बाल दिवस का महत्व और इतिहास बताया। उन्होंने बच्चों को कुछ बनकर दिखाने का मूल मंत्र भी दिया।
विशेष प्रार्थना सभा में चाचा नेहरू को याद किया गया। बच्चों ने प्रतिज्ञा, सुविचार, एवं समाचार वाचक कर कार्यक्रम को मनोरंजक बना दिया। बच्चों ने अंग्रेजी भाषा में बाल दिवस पर विशेष व्याख्यान दिए।
प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों ने मनमोहक बाल कविताएं प्रस्तुत कर सभी आगंतुक अतिथियों को मोह लिया।बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया गया जिनमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी ने बाल दिवस पर प्रकाश डाला और आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया,राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






