बुलन्दशहर
एडवोकेट प्रदीप लोधी ने किया तरसेम गूर्जर का जोरदार स्वागत

औरंगाबाद (बुलंदशहर )एडवोकेट प्रदीप कुमार लोधी ने पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री तरसेम गूर्जर के आवास पर पहुंच कर बुके भेंट कर पटका पहना कर जोरदार स्वागत किया।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा पश्चिम क्षेत्रीय मंत्री मनोनीत किए जाने के पश्चात तरसेम गूर्जर को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। एडवोकेट प्रदीप कुमार लोधी ने शुक्रवार को उनके टीचर कालोनी स्थित आवास पर पहुंच कर बुके भेंट कर पटका पहना कर स्वागत किया और मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।
प्रदीप लोधी ने कहा कि तरसेम जी के इस मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया गया है। इसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत हासिल करने पर दिखाई देगा। तरसेम गूर्जर ने सभी आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






