तरसेम गूर्जर बने भाजपा ओबीसी मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री
समर्थकों में दौड़ गई खुशी की लहर ,आवास पर पहुंच कर माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार कर दी बधाई

औरंगाबाद( बुलंदशहर )कस्बा निवासी युवा भाजपा नेता तरसेम गूर्जर को प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा ओबीसी मोर्चा का पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री मनोनीत किया है। तरसेम गूर्जर को एक नयी जिम्मेदारी सौंपे जाने का समाचार मिलते ही समर्थकों में ख़ुशी व्याप्त है।
यूपी इंडस्ट्रीज चेयरमैन तरसेम गूर्जर पर भरोसा जताते हुए भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें ओबीसी मोर्चा पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री मनोनीत कर उनके कद में इजाफा किया है। आशा की जा रही है कि तरसेम गूर्जर की तैनाती आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को नयी उर्जा दिलाने में अहम भूमिका अदा करेगी।
विदित हो कि टीचर्स कालोनी निवासी लोकप्रिय चिकित्सक डॉ ऋषि पाल सिंह के होनहार सुपुत्र तरसेम गूर्जर छात्र जीवन में ही अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में राजनीतिक सफर सफलतापूर्वक शुरू कर चर्चित रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में उनके अहम योगदान को देखते हुए प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने जिला कार्यकारिणी में जिला मंत्री का दायित्व सौंपा। उनकी बेबाक निष्पक्ष ईमानदार स्वच्छ छवि को देखते हुए उन्हें यूपी इंडस्ट्रीज चेयरमैन बनाया गया। और अब उन्हें पिछड़ा मोर्चा में क्षेत्रीय मंत्री पद नवाजा गया है।
भारी संख्या में समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंच कर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तरसेम गूर्जर ने आभार जताया और सब का मूंह मीठा कराया,
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






