बुलन्दशहर

श्याम प्रेमियों ने भक्ति गीतों से गोवर्धन महाराज का किया गुणगान 

भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु जमकर थिरके 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )गोवर्धन पर्व पर आयोजित संकीर्तन कार्यक्रम में गोवर्धन महाराज का भक्ति भाव से यशोगान किया गया। श्याम प्रेमियों ने भक्ति गीतों का अजब समां बांधते हुए गोवर्धन बाबा को जम कर रिझाया,

राकेश कुमार के झब्बा कालोनी स्थित आवास पर मंगलवार की शाम आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राकेश कुमार ने सपत्नीक पूजा अर्चना करते हुए किया। कार्यक्रम के लिए गोवर्धन महाराज और महाकाल का भव्य दरबार सजाया गया। श्री श्याम संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में स्थानीय श्याम प्रेमियों ने भक्ति गीतों से गोवर्धन महाराज का गुणगान किया और गोवर्धन बाबा को रिझाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी।

छप्पन भोग लगाया गया। आरती और प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर योगेश कुमार अग्रवाल,अंशु अग्रवाल,कोमित अग्रवाल, पुनीत सिंघल महेश सिंघल योगेश सिंघल, निखिल गर्ग गौरांग सिंघल राजेश गर्ग टीनू, राजेन्द्र पंसारी, कृष्णा,काव्या, सचिन अग्रवाल, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!