विचार

भारत की जगह पाकिस्तान में होते तो हरी कथा को तरसते – दिव्य अग्रवाल (सनातनी विचारक व लेखक)

विचार:विषय एक होता पर समझने का दृष्टिकोण अलग अलग इस समय चर्चित कुंडा की कथा में पाकिस्तान से आए शरणार्थी हिंदुओं के आगमन का विषय भी बहुचर्चित है । कल्पना कीजिए एक तरफ भारत के हिन्दू समाज में ही जन्म प्राप्त करने वाले कुछ लोग हैं जो हरी कथा को प्रतिबंधित करवाने के आव्हान के साथ साथ कथा के आयोजकों को राजनीतिक चेतावनी देने का प्रयास कर रहे हैं । दूसरी तरफ वो हिन्दू हैं जिन्होंने अपने जीवन काल में प्रभु श्री हरी की कथा प्रत्यक्ष रूप से न कभी देखी न सुनी। जिन्होंने हिन्दू होने के नाते इस्लामिक जिहाद की क्रूरता को सहा जो केवल एक बार गंगा दर्शन को ललायित हैं । कल्पना कीजिए साहब उन हिन्दुओ की पीड़ा जो भगवद भक्ति और श्रद्धा की चरम सीमा है जिन्होंने सब कुछ सहा पर अपना धर्म नहीं छोड़ा और एक भारतीय सेक्युलर हिन्दू हैं जो जातिगत राजनीति के चलते प्रभु राम और प्रभु कृष्ण को ही बांटने लगे, निसंदेह कुंडा की कथा स्वतंत्र भारत की पहली हरी कथा होगी जिसमें पाकिस्तानी हिन्दू सहभागिता करेंगे।

क्या गंगा माई का भी जातिगत विभाजन हो सकता है यदि नहीं तो प्रभु कथा का क्यों। एक सनातनी होने के नाते अखिलेश जी से भी आग्रह है की वो पाकिस्तानी शरणार्थियों के भक्ति भाव और आत्मीय पीड़ा को उनसे व्यक्तिगत भेंट करके समझें उनके साथ बैठकर स्वयं कथा का श्रवण करें तो अनुभव करेंगे की उन पाकिस्तानी हिन्दुओ के लिए कथा श्रवण से बड़ा कोई सुख ही नहीं।

आज हम भारत में हैं तो कथा का विरोध कर रहे हैं यदि पाकिस्तान में होते तो कथा तो छोड़िये घर के मंदिर में भगवान् की आरती करने को भी तरस जाते और पाकिस्तान भी छोड़िये भारत में भी जहां जहाँ इस्लामिक समाज बहुसंख्यक है वहां सनातन का कोई भी धार्मिक अनुष्ठान करना असम्भव है और यदि सम्भव है भी तो सुरक्षा बलों के संरक्षण में अतः धर्म और धार्मिक आयोजनों पर राजनितिक आघात पूर्णतः अनुचित है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!