बुलन्दशहर

भवन वाली मैया का अद्भभुत स्वरूप देख दर्शक हुए भावविभोर 

भक्तों ने मां का खप्पर भर पाया आशीर्वाद 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )नवरात्र महोत्सव में छठ भवानी की शोभायात्रा बुलंदशहर में धूमधाम से निकाली गई। श्रृद्धालुओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर मां काली की आरती उतार कर खप्पर भरा और मां काली से आशीर्वाद लिया।

देवीपुरा से अखाड़ा भवानी कमेटी के तत्वावधान में छठ भवानी काली मैया की शोभायात्रा हवन व मुकुट पूजा कर शुरू हुई। शोभायात्रा में भवन वाली मैया का अद्भभुत अलौकिक स्वरूप देख समूचा नगर भक्तिमय हो गया।

देवीपुरा में विशाल पंडाल लगाकर विशिष्ट अतिथियों के साथ मिलकर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रोहन, आर्यन, हर्षित पंडित, आदर्श गुप्ता, तुषार मेलोडी, मनीष गुप्ता सागर सक्सेना धर्मेन्द्र लोधी रिशु कबीर आदि का विशेष सहयोग रहा। आरती में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रसाद वितरण कर भव्य समापन किया गया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!