वैश्विक तकनीक और इनोवेशन के दम पर आईएमटीईएक्स 2027 भारतीय मैन्युफैक्चरिंग को नई ऊँचाई पर ले जाएगा
मशीन टूल्स और मैन्युफैक्चरिंग तकनीक की एशिया की प्रमुख प्रदर्शनी बेंगलुरु में 85,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में 24 देशों के 1,200 से ज्यादा प्रदर्शकों को एक मंच पर लाएगी

बेंगलुरु : इंडियन मशीन टूल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईएमटीएमए) 21 से 27 जनवरी 2027 तक बेंगलुरु के बैंगलोर इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर (बीआईईसी) में आईएमटीईएक्स का 22वां संस्करण आयोजित करेगा। यह मशीन टूल्स और आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग तकनीकों की एशिया की प्रमुख और सबसे प्रभावशाली प्रदर्शनियों में से एक है।
यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है, नई तकनीकों को अपना रहा है और दुनिया के बाजार में ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन रहा है। आईएमटीईएक्स 2027 दुनिया भर की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों, निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों और फैसले लेने वालों को एक साथ जुटाएगा, जहां वे तकनीकें दिखेंगी, जो मैन्युफैक्चरिंग का भविष्य तय कर रही हैं।
आईएमटीईएक्स के साथ दो और प्रदर्शनियां लगेंगी। टूलटेक में टूलिंग और प्रिसिजन इंजीनियरिंग पर फोकस रहेगा, जो आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग की रीढ़ हैं। डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमेशन, डिजिटलाइजेशन और इंडस्ट्री 4.0 से जुड़े समाधान दिखाए जाएंगे।
आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग तकनीकों का वैश्विक मंच
आईएमटीईएक्स 2027 में मेटल-कटिंग और आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी तकनीकों की पूरी रेंज देखने को मिलेगी। इस प्रदर्शनी में हाई-प्रिसिजन सीएनसी मशीन टूल्स, टूलिंग, ऑटोमेशन और रोबोटिक्स, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, स्मार्ट फैक्ट्री समाधान और डिजिटल तकनीकों के साथ-साथ मेट्रोलॉजी, क्वालिटी एश्योरेंस, आधुनिक मटेरियल और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े इनोवेशन भी देखने को मिलेंगे।
ये तकनीकें दिखाएंगी कि निर्माता दुनिया भर में मैन्युफैक्चरिंग की तेजी से बदलती मांगों के हिसाब से ढलते हुए अपने काम में सटीकता, उत्पादकता, लचीलापन, कुशलता और प्रतिस्पर्धा की क्षमता कैसे बढ़ा सकते हैं।
आईएमटीईएक्स 2027 में 8 हॉल के लगभग 85,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में 24 देशों के 1,200 से ज्यादा प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। इतने बड़े पैमाने के साथ यह क्षेत्र में मैन्युफैक्चरिंग तकनीकों की सबसे बड़ी प्रदर्शनियों में शामिल होगी। चीन, चेक गणराज्य, जर्मनी, इटली, जापान, कोरिया, ताइवान और संयुक्त राज्य अमेरिका के कंट्री पवेलियन इस प्रदर्शनी की अंतरराष्ट्रीय पहचान और वैश्विक तकनीकी जुड़ाव को और मजबूत करेंगे।
ज्ञान, इनोवेशन और उद्योग से जुड़ाव
प्रदर्शनी के अलावा आईएमटीईएक्स 2027 में जानकारी साझा करने और शिक्षा जगत को उद्योग से जोड़ने वाले कई कार्यक्रम होंगे, जिनमें शामिल हैं:
मशीनिंग टेक्नोलॉजी पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार: इसमें उद्योग जगत के विशेषज्ञ और टेक्नोलॉजी लीडर्स एक साथ आकर नई तकनीकों, आधुनिक मटेरियल, ऑटोमेशन, डिजिटलाइजेशन और सस्टेनेबल फॉर्मिंग प्रक्रियाओं पर चर्चा करेंगे।
• आई2 एकेडेमिया पवेलियन: यह शिक्षण संस्थानों और उद्योग जगत को जोड़ने की पहल है, ताकि वे रिसर्च, इनोवेशन और नई तकनीक विकसित करने में एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर सकें।
• जागृति युवा कार्यक्रम: इस कार्यक्रम के तहत इंजीनियरिंग के छात्रों को उद्योग विशेषज्ञों से बातचीत करने और जानकारी साझा करने का मौका मिलेगा, जिससे वे मशीन टूल और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री को करीब से समझ सकेंगे।
• मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी क्विज प्रतियोगिता: यह छात्रों और युवा पेशेवरों के लिए एक रोचक प्रतियोगिता होगी, जिसके जरिए वे मैन्युफैक्चरिंग की नई तकनीकों और उद्योग के ताजा रुझानों के बारे में जान सकेंगे।
मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में उत्कृष्टता का सम्मान
आईएमटीईएक्स 2027 में उद्योग के बेहतरीन योगदान और उपलब्धियों का सम्मान भी होगा। इस मौके पर आईएमटीएमए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार देगा, जिनमें शामिल हैं:
• आईएमटीएमए-कूपर अवार्ड फॉर आउटस्टैंडिंग सप्लाई चेन यूनिट (सर डी. बी. कूपर की स्मृति में)
• आईएमटीएमए-बीएफडब्ल्यू लाइफटाइम कंट्रीब्यूशन अवार्ड (एच. आर. गुप्ता की स्मृति में)
• आईएमटीएमए-प्रीमियर आउटस्टैंडिंग एंटरप्रेन्योर अवार्ड (विनोद दोशी की स्मृति में)
• आईएमटीएमए बेस्ट डिजाइन अवार्ड
• आईएमटीएमए एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस अवार्ड (शैलेश आर. शेठ की स्मृति में)
तेजी से आगे बढ़ता भारतीय मशीन टूल उद्योग
भारतीय मशीन टूल उद्योग के प्रदर्शन पर बात करते हुए आईएमटीएमए की अध्यक्ष मोहिनी केलकर ने कहा, “वित्त वर्ष 26 में भारतीय मशीन टूल उद्योग ने अपनी मजबूत विकास दर को बनाए रखा। सालाना आधार पर उत्पादन लगभग 19% बढ़कर करीब 17,387 करोड़ रुपये (2 अरब अमेरिकी डॉलर) तक पहुंच गया, जबकि आयात में 16% की वृद्धि हुई और यह 21,628 करोड़ रुपये (2.4 अरब अमेरिकी डॉलर) रहा।
मशीन टूल्स के निर्यात में 76% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई, और यह 2,596 करोड़ रुपये (30 करोड़ अमेरिकी डॉलर) तक पहुंच गया। वहीं, घरेलू खपत भी लगभग 15% बढ़कर 36,419 करोड़ रुपये (4.1 अरब अमेरिकी डॉलर) हो गई। इन आंकड़ों से भारत के मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की बढ़ती ताकत और आधुनिक उत्पादन तकनीकों की बढ़ती मांग का पता चलता है।”
उद्योग के इस मजबूत प्रदर्शन और नई तकनीकों को अपनाने के बढ़ते रुझान के बीच आईएमटीईएक्स 2027 भारत में मैन्युफैक्चरिंग विकास के अगले चरण को गति देने के लिए तैयार है। यह प्रदर्शनी निर्माताओं को वैश्विक तकनीकों तक पहुंच देगी, कारोबारी साझेदारी के मौके बनाएगी, जानकारी के लेन-देन का मौका देगी और पूरी वैल्यू चेन में इनोवेशन को बढ़ावा देगी।
आईएमटीईएक्स 2027 तकनीक, कारोबार और नए विचारों का एक अहम संगम होगा, जहां वे क्षमताएं और इनोवेशन सामने आएंगे, जो भारतीय और वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग का भविष्य तय करेंगे।
आईएमटीएमए के महानिदेशक और सीईओ जिबक दासगुप्ता ने कहा, “आईएमटीईएक्स वह मंच है, जहां तकनीक और नए मौके आपस में जुड़ते हैं। अब जब भारत का मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें बड़े बदलाव आ रहे हैं, यह प्रदर्शनी सबसे नई तकनीक, समाधान और विशेषज्ञता को एक जगह लाएगी। इससे मैन्युफैक्चरर्स को उत्पादकता बढ़ाने, इनोवेशन अपनाने और भविष्य के लिए अपनी क्षमताएं तैयार करने में मदद मिलेगी। आईएमटीईएक्स 2027 में उद्योग देख सकेगा कि क्या-क्या मुमकिन है, और नई तकनीकों को तरक्की के मौकों में कैसे बदला जा सकता है।”


