बुलन्दशहर

शिवम शर्मा बने शिकारपुर विधानसभा के भाजपा आईटी संयोजक 

गवेंद्र सिंह को सौंपी गई सहसंयोजक की जिम्मेदारी, नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

बुलंदशहर : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में आईटी संयोजकों और सहसंयोजकों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से शिवम शर्मा को आईटी विभाग का विधानसभा संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि गवेंद्र सिंह को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान एवं जिला आईटी विभाग संयोजक की ओर से की गई है। पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक गतिविधियों को डिजिटल माध्यम से प्रभावी बनाने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी है। कस्बा पहासू निवासी शिवम शर्मा को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में आईटी विभाग की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी।

रिपोर्टर उपेंद्र शर्मा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!