ग्रेटर नोएडा

शारदा विश्वविद्यालय में विश्व रोगाणुरोधी प्रतिरोध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:शारदा विश्वविद्यालय,में विश्व रोगाणुरोधी प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह (World AMR Awareness Week) के अवसर पर रोगाणुरोधी प्रतिरोध (Antimicrobial Resistance–AMR) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनुज शर्मा, तकनीकी अधिकारी, एएमआर और आईपीसी, डब्ल्यूएचओ कंट्री ऑफिस इंडिया, नई दिल्ली, उनका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को रोगाणुरोधी प्रतिरोध की गंभीरता, इसके कारणों, दुष्परिणामों तथा रोकथाम के प्रभावी उपायों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग, बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक न लेने, संक्रमण की रोकथाम, व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित हाथ धोने तथा स्वास्थ्य संस्थानों में संक्रमण नियंत्रण के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ने बताया कि रोगाणुरोधी प्रतिरोध एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती है, जिसमें बैक्टीरिया, वायरस, फंगस एवं परजीवी जैसे सूक्ष्मजीवों में रोगाणुरोधी दवाओं के प्रति प्रतिरोध विकसित हो जाता है। इसके कारण सामान्य संक्रमणों का उपचार भी कठिन हो सकता है और मरीजों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

इस अवसर पर डॉ. भुवनेश कुमार, डीन रिसर्च, शारदा विश्वविद्यालय ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध की बढ़ती वैश्विक चुनौती पर प्रकाश डालते हुए इसके समाधान में अनुसंधान, नवाचार एवं जन-जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का विवेकपूर्ण उपयोग तथा वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रोत्साहन देना AMR की चुनौती से निपटने के लिए आवश्यक है। रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) से निपटने के लिए मानव, पशु और पौधों की बीमारियों के उपचार की क्षमता को सुरक्षित रखने हेतु तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। यह खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, आर्थिक विकास और समानता को बढ़ावा देने, पर्यावरण की रक्षा करने और सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए भी आवश्यक है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता गतिविधियों, शैक्षणिक चर्चाओं एवं संवादात्मक सत्रों के माध्यम से AMR से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। कार्यक्रम के दौरान ‘वन हेल्थ (One Health)’ दृष्टिकोण पर भी प्रकाश डाला गया, जिसके अंतर्गत मानव स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के बीच परस्पर संबंध को समझते हुए रोगाणुरोधी प्रतिरोध की समस्या से सामूहिक रूप से निपटने की आवश्यकता पर बल दिया गया।शारदा विश्वविद्यालय का यह प्रयास विद्यार्थियों एवं समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता विकसित करने तथा एंटीबायोटिक दवाओं के जिम्मेदार उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस कार्यक्रम के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सिबा राम खारा, (डॉ.) निरुपमा गुप्ता, डीन,SSMSR (डॉ.) अमित कुमार सिंह, डीन,SSBT, (डॉ.) पीयूष मित्तल, डीन, SOP,डॉ. एन. बी. सिंह, डॉ. मोहित साहनी ,डॉ. अतुल कुमार एवं डॉ. अफसर अली सहित विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य (Faculty Members) तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध के प्रति जागरूकता फैलाने और एंटीबायोटिक दवाओं के उचित उपयोग को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!