ग्रेटर नोएडा

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल कांफ्रेंस का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा:जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (GIPS), ग्रेटर नोएडा द्वारा अफगानिस्तान की जहान यूनिवर्सिटी के सहयोग से 21 नवंबर 2026 को “Interdisciplinary Innovations in the Era of Artificial Intelligence, Digital Transformation and Sustainable Development” विषय पर इंटरनेशनल कांफ्रेंस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस इंटरनेशनल कांफ्रेंस का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल परिवर्तन, सतत विकास तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं तकनीकी क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों पर विचार-विमर्श करना तथा शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शोध एवं विचार प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करना था।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. एम. सलेम हमीदी, वाईस प्रेजिडेंट, जहान यूनिवर्सिटी, काबुल, अफगानिस्तान तथा प्रो. (डॉ.) सविता मोहन, प्रिंसिपल, जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज ने अपने विचार व्यक्त किए।

इसके अतिरिक्त, विशिष्ट वक्ताओं के रूप में डॉ. अनुज सचान, असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली; डॉ. ऐकता आर्या, असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी धनबाद तथा डॉ. अवनीश कुमार यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी ने अपने विशेषज्ञ विचार एवं शोध अनुभव साझा किए।

इस सम्मेलन में देश-विदेश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से 70 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी शामिल रहे, जिन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल परिवर्तन और सतत विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

सम्मेलन की एक प्रमुख उपलब्धि के रूप में 30 शोध पत्रों का ISBN युक्त कांफ्रेंस प्रोसीडिंग्स में प्रकाशन किया गया। कांफ्रेंस प्रोसीडिंग्स का औपचारिक विमोचन भी किया गया, जो संस्थान की शोध, नवाचार एवं अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर संस्थान की प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) सविता मोहन ने कहा कि वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डिजिटल तकनीक शिक्षा, उद्योग एवं समाज के प्रत्येक क्षेत्र को नई दिशा प्रदान कर रही हैं। ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को अपने ज्ञान, अनुभव और शोध परिणामों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।

संस्थान ने इस सफल आयोजन के लिए जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधन, जहान यूनिवर्सिटी, काबुल, सभी मुख्य एवं विशिष्ट वक्ताओं, प्रतिभागियों, शोधकर्ताओं, प्राध्यापकों तथा आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन वैश्विक शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!