दनकौर

आस्था का महापर्व: नवनिर्मित श्री संकटमोचन बालाजी दरबार में विधि-विधान से हुई मूर्ति स्थापना

जहांगीरपुर:कस्बा जहांगीरपुर में शनिवार का दिन आस्था और भक्ति को समर्पित रहा। यहाँ नवनिर्मित श्री बालाजी मंदिर में शनिवार को बड़े ही धूमधाम और विधि-विधान के साथ बालाजी महाराज की मूर्ति स्थापित की गई। मूर्ति स्थापना के साथ ही पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।

सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था।कथा व्यास कृष्णा भारद्वाज महाराज जी व गौरव शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच हवन-पूजन का कार्यक्रम शुरू कराया तथा विधि-विधान से मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कराई। जैसे ही बालाजी महाराज की मूर्ति अपने आसन पर विराजमान हुई, भक्तों ने “जय श्री बालाजी महाराज, जय बजरंगबली” के उद्घोष से पूरा आकाश गुंजायमान कर दिया।

मूर्ति स्थापना के लिए मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी लाइटों और ध्वज-पताकाओं से मंदिर परिसर की सुंदरता देखते ही बन रही थी। बालाजी महाराज की मूर्ति को भी सुंदर वस्त्रों और फूलों से सजाया गया था। भक्त दूर-दूर से दर्शन करने पहुंचे। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।

मूर्ति स्थापना के अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से शाम तक भंडारा चलता रहा। भक्तों ने इसे बालाजी महाराज का आशीर्वाद बताया।

मंदिर निर्माण में जहांगीरपुर के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया है। किसी ने तन से, किसी ने मन से और किसी ने धन से सहयोग कर इस पुण्य कार्य में अपना योगदान दिया। मंदिर समिति के लोगों का कहना है कि यह मंदिर सिर्फ पूजा का स्थान नहीं, बल्कि क्षेत्र की एकता और संस्कृति का प्रतीक बनेगा।

श्रद्धालु सुनील चौहान व पपिया शर्मा का कहना है कि बालाजी मंदिर के बनने से जहांगीरपुर में आस्था का एक नया केंद्र स्थापित हुआ है। अब यहाँ रोजाना सुबह-शाम आरती और पूजा-अर्चना होगी। मंगलवार और शनिवार को विशेष पूजा का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे। बुजुर्गों शंकर सिंह व मंगल सेन शर्मा का कहना है कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी भी अपनी संस्कृति और धर्म से जुड़ती है।

कार्यक्रम में विसंबर सिंह, सुमित कौशिक अमित शर्मा, आकाश महाराज अटारी वाले, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने बालाजी महाराज के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

कलश यात्रा के साथ मूर्तियों को नगर मे डी जे व बैंड बाजों के साथ घुमाया जगह जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया,

कृष्णा वत्स

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!