दनकौर
जेवर में 51 फुट ऊंचा भारतीय तिरंगा लगवाने की मांग को लेकर उप मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

जेवर :आज लखनऊ में कालिदास मार्ग पर । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद जी के आवास पर मुलाकात हुई । कस्बा जेवर में 51 फुट ऊंचा भारतीय तिरंगा लगवाने की मांग की यह मांग सर्व समाज क्षेत्रवासियों, जेवर सम्मानित नागरिक की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी को जेवर निवासी क्षेत्रीय कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता विनय आमेरिया ने एक पत्र सौंपा। केशव प्रसाद मौर्य ने जेवर में सर्व समाज जेवर क्षेत्रवासियों की मांग की सराहना की ।
जेवर में किसी भी मुख्य चौराहे पर 51 फुट ऊंचा भारतीय तिरंगा लगवाना जेवर वासियों को गौरवान्वित महसूस करवायेगा व भारतीय तिरंगे के प्रति लोग जागरूक देशभक्ति भावना जागृत होगी । इस मौके पर त्रिलोक शर्मा डुढेरा , ब्रजेश यादव, रोहित यादव मौजूद रहे ।
रिपोर्टर कृष्णा वत्स






