ग्रेटर नोएडा

जीएनआईओटी में एआई एवं आईओटी आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट पर पाँच दिवसीय एफडीपी का सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा: जीएनआईओटी इंजीनियरिंग संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एनआईटीटीटीआर (NITTTR), चंडीगढ़ के सहयोग से “AI & IoT Applications for Infrastructure Management” विषय पर पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को इंफ्रास्ट्रक्चर प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स की नवीनतम तकनीकों और उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के माननीय निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता ने अपने संबोधन में तकनीकी नवाचारों एवं आधुनिक तकनीकों को शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के समन्वयक एवं सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. मोहित गुप्ता ने एफडीपी की रूपरेखा एवं इसके शैक्षणिक महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, सह-समन्वयक डॉ. श्रीजा कक्कड़ ने कार्यक्रम के सफल संचालन में योगदान देने वाले सभी विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एफडीपी के समापन पर विभिन्न संकाय सदस्यों ने कार्यक्रम की विषयवस्तु, विशेषज्ञों के व्याख्यान एवं आयोजन व्यवस्था की सराहना करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। इनमें सिविल इंजीनियरिंग विभाग की उप-विभागाध्यक्ष सुश्री संहति मुत्सुद्दी सहित अनेक संकाय सदस्य शामिल रहे।

इस सफल आयोजन के लिए विभाग ने जीएनआईओटी प्रबंधन, विशेष रूप से संस्थान के माननीय अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार गुप्ता एवं माननीय उपाध्यक्ष श्री गौरव गुप्ता जी के निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रोत्साहन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!