दनकौर

उपलब्धि: एस. डी. आर. वी. कॉन्वेंट स्कूल के छात्र प्रयान प्रांतिक सामल का ओडिशा अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

दनकौर:एस. डी. आर. वी. कॉन्वेंट स्कूल के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र प्रयान प्रांतिक सामल का चयन प्रतिष्ठित कूच बिहार ट्रॉफी (बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट सत्र 2026-27) के लिए ओडिशा अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम में हुआ है। प्रतियोगिता के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम में स्थान प्राप्त करना उनकी खेल प्रतिभा, निरंतर अभ्यास और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचायक है।

प्रयान ने अपनी मेहनत, अनुशासन और क्रिकेट के प्रति अटूट लगन से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता ने न केवल विद्यालय का गौरव बढ़ाया है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गार्गी घोष कान्सबनिक जी ने प्रयान की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ विद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं और यह सिद्ध करती हैं कि उचित मार्गदर्शन, कठिन परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प से सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।

विद्यालय परिवार ने भी प्रयान को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगामी मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से विद्यालय एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!