दनकौर

शानदार जीत के साथ कनारसी की टीम फाइनल में पहुंची

ग्रेटर नोएडा: तालड़ा स्थित ध्रुव क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित उदयवीर सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में कनारसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैमरेला की टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैमरेला की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 139 रन बनाए। कैमरेला की ओर से मैक्सी ने 41 रनों की शानदार पारी खेली। कनारसी की ओर से तुषार ने 3 विकेट और संकी ने 2 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। इसके अलावा अंकित, अक्षय और लोकेश ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनारसी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 11 ओवर में 143 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।

कनारसी की ओर से प्रिंस नागर ने 71 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं हरीश ने 51 रनों का बेहतरीन योगदान दिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए प्रिंस नागर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस शानदार जीत के साथ कनारसी की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उसका मुकाबला जुनेदपुर की टीम से होगा।

इस अवसर पर नरेंद्र नागर, विकास प्रधान, सुमित नागर, सुंदर नागर, कमल नागर, मोहित भाटी सहित अन्य खिलाड़ी एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!