बुलन्दशहर

बुलंदशहर में आयोजित 17वें श्री राधा अष्टनाथ गौ-आराधन महोत्सव का भव्य समापन संपन्न

बुलंदशहर :श्री राधा अष्टनाथ सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री ठाकुर द्वारा मन्दिर, सर्राफ़ा बाज़ार, बुलंदशहर में आयोजित तीन दिवसीय पावन “श्री गौ-कथा एवं श्री राधा-कृष्ण लीला कथा महोत्सव” का आज तृतीय दिवस (बुधवार, 18 नवंबर 2026 – अक्षय नवमी) अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कथा व्यास भागवत किंकर पूज्य पंडित सोनेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने श्री राधा-कृष्ण विवाहोत्सव, गौ-महिमा और गौ-सेवा संरक्षण का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया।

गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित इस महोत्सव में गौ-माता की सेवा और सुरक्षा का संकल्प लेते हुए आगामी 16 दिसंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ में शामिल होने का आह्वान किया गया। कथा के उपरांत सायं 6:00 बजे से विशाल गौ-माता का भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर दासानुदास अतुल कृष्णदास (एड.) (गौ-भक्तमाली), ओम प्रकाश जालान, के. के. वर्मा, शिवम अग्रवाल, भरत अग्रवाल, तनुज वर्मा, पुनीत वर्मा, सोनू वर्मा, नितिन सोनी, चिन्मय कौशिक, राम कुमार राघवदास, बॉबी राजपूत आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर नितिन सोनी

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!